Posts

Showing posts from February, 2023

नागपुर की देशद्रोही रानी !

Image
 आज़ादी से पहले हमारा यह भारत देश 565 रियासतों में बटा हुआ था। इन्हीं में से एक रियासत  "नागपुर " थीं। "नागपुर "  रियासत पर 1853 में राघोजी भोंसले का शासन हुआ करता था। राघोजी भोंसले के अंग्रेजों से स्नेहपूर्ण संबंध थे। अंग्रेजों से नजदीकी या स्नेह ही सबके नाश का कारण बना था। जिसे भी यह ज्ञात था कि अंग्रेज हमारे दुश्मन है वे बच गए परन्तु जिसने भी यह माना कि अंग्रेज हमारे हितैषी है, उनकी गर्दन मीठी छुरी से कटी। एसा आप पिछले लेख अवध को भारी पड़ी अंग्रेजों की दोस्ती!  और वह राजा जिसे अंग्रेजों से मिलती थी 8 लाख रुपये पेंशन!  मे पढ़ ही चुके हैं।  अब बात करते हैं नागपुर के राजा राघोजी की। राघोजी अपनी उम्र के 47वे वर्ष में अचानक स्वर्ग सिधार गए। राजा की दो पत्नियाँ थी रानी अन्नपूर्णाबाई और रानी बाँकाबाई किन्तु राजा को कोई सन्तान नहीं थी।नागपुर एक स्वतंत्र और बराबरी की सरकार थी। ऐसे राज्य का राजा निःसंतान मर गया। इसी बात का फायदा उठाकर अंग्रेजों ने नागपुर राज्य पर अधिग्रहण कर लिया। हालाँकि राघोजी के पश्चात उनकी पत्नी ने दो लड़के गोद लिए मगर अंग्रेजों ने उनकी नहीं सुनी और ना

अवध को भारी पड़ी अंग्रेजों की दोस्ती!

Image
 जैसे कि आपने इसके पहले के लेख वह राजा जिसे अंग्रेजों से मिलती थी 8 लाख रुपये पेंशन!   में पढ़ा कि जिस किसी के भी अंग्रेजो से स्नेह भरे संबंध थे उन्हीं के गले  अंग्रेजों ने मीठी छुरी से रेते थे। पुणे के पेशवा बाजीराव की भाँति अंग्रेजों से अवध के नवाब के सम्बंध भी स्नेहपूर्ण थे।हर कठिन अवसर पर नवाब ने अंग्रेजों की सहायता की थी। जब अंग्रेजों की जेब में पैसा नहीं था तब नवाब ने उन्हें पैसा दिया और जब बड़ी बड़ी लड़ाइयों में अंग्रेजों के पास खाने को कुछ नहीं था तो उन्हें अनाज भिजवाया। नवाब का राज्य बहुत ही उपजाऊ, सुन्दर और धनी था। साथ ही अवध जैसे सुन्दर प्रदेश में कहीं कहीं 20 तो कहीं कहीं 10 फीट पर ही भरपूर जल भंडार थे, सारा प्रदेश हरे भरे खेतों से भरा हुआ था। अमराई की छाया से शीतल, बाँस के ऊँचे ऊँचे वन, इमली की घनी छाया, नारंगी की खुशबु, अंजीर के वृक्षों की विचित्रता और पुष्पराग का परिमल आदि प्रकृति की अवर्णनीय सुंदरता अवध के राज्य में फैली हुई थी। ऐसे संपन्न और धनी राज्य पर कौन अपना कब्जा नहीं चाहेगा।  अवध जैसे संपन्न राज्य पर अपना अधिग्रहण करने के लिए अंग्रेजों ने कई चालें चली और कई षड्य