Posts

आपको कोई अधिकार नहीं भगत सिंह का नाम लेने का!

Image
जैसा कि आपने इस लेख के शीर्षक में पढ़ा आपको कोई अधिकार नहीं है भगत सिंह का नाम तक लेने का। अगर आप भगत सिंह को सिर्फ इसलिए जानते या मानते हैं क्यों कि वो देश को आजाद कराने के लिए हँसते हुए फाँसी के फंदे पर झूल गए थे। या इसलिए कि उन्होंने ब्रिटिश अधिकारी सौंडर्स की हत्या की थी या इसलिए  क्यों कि उन्होंने असेम्बली में बम विस्फोट कर खुद की गिरफ़्तारी दी थी तो जी हाँ आपको कोई अधिकार नहीं है कि आप भगत सिंह का नाम ले और बड़ी बड़ी बाते करें। इस लेख को आगे पढ़ने पर हो सकता है आपको अपने आप पर शर्मिंदगी महसुस हो या आप लेखक को कोसे या आप भगत सिंह को मानना ही छोड़ दें। आज आप जिस भगत सिंह को जानते या मानते हैं भगत सिंह ऐसे कभी नहीं थे। न ही वो ऐसा बनना चाहते थे। भगत सिंह ने कभी इस देश के युवा को बंदूक उठाने के लिए प्रेरित नहीं किया जब कि भगत सिंह तो चाहते थे कि इस देश का हर एक युवा कलम उठाए। पढ़े - लिखे और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करे। भगत सिंह खुद को नास्तिक बताते थे, इसका मतलब यह नहीं है कि वो ईश्वर को नहीं मानते थे।   लेकिन दुनियाँ को पाखंड और आडंबरो से बचाना चाहते थे। वह हमेशा बरा

धर्म को लेकर क्या थे कार्ल मार्क्स के विचार?

Image
कार्ल हेनरिक मार्क्स का जन्म 5 मई 1818 को जर्मनी के प्रुसिया में हुआ था। वे जर्मन दार्शनिक, राजनीतिक अर्थव्यवस्था के आलोचक, अर्थशास्त्री, इतिहासकार, समाजशास्त्री, राजनीतिक सिद्धांतकार, पत्रकार और समाजवादी क्रांतिकारी थे। कार्ल धर्म को एक बहुत खतरनाक नशा मानते थे। वह कहते थे। इंसान धर्म को बनाता है, धर्म इंसान को नहीं। दरअसल, धर्म इंसान की आत्म-व्याकुलता और आत्म-अनुभूति है, जिसने या तो अभी तक खुद को नहीं पाया है या फिर पा कर खुद को पुनः खो दिया है। लेकिन इंसान कोई अमूर्त वस्तु नहीं है, जो दुनिया के बाहर कहीं बैठा है। इंसान इंसानों, राज्य, समाज की दुनिया है। यह राज्य, यह समाज धर्म पैदा करता है, एक विकृत विश्व चेतना पैदा करता है, क्यों कि वे एक विकृत दुनिया हैं। धर्म इस दुनिया का समान्यीकृत सिद्धांत है, इसका विश्वकोशीय सारांश है, लोकप्रिय रूप में इसका तर्क है-  धर्म दमित प्राणी की आह है, एक बेरहम दुनिया का एहसास है, वैसे ही, जैसे यह गैर - आध्यात्मिक स्थितियों की प्रेरणा है। धर्म एक नशा है "यह लोगों की अफीम है।"  लोग धर्म के द्वारा उत्पन्न झूठी खुशी से छुटकारा पाए बिना स

साथियों के नाम भगत सिंह का आखिरी खत!

Image
                                                    22 मार्च, 1931 साथियों स्वाभाविक है कि जीने की इच्छा मुझमें भी होनी चाहिए, जिसे मैं छुपाना नहीं चाहता, लेकिन एक शर्त पर ज़िन्दा रह सकता हूँ कि मैं कैद या पाबंद होकर जीना नहीं चाहता। मेरा नाम हिन्दुस्तानी क्रांति का प्रतीक बन चुका है और क्रांतिकारी दल के आदर्शों व कुर्बानियों ने मुझे ऊँचा उठा दिया, इतना ऊँचा कि जीवित रहने की स्तिथि में इससे ऊँचा मैं हरगिज नहीं हो सकता। आज मेरी कमजोरियाँ जनता के सामने नहीं हैं। अगर मैं फाँसी से बच गया तो वे जाहिर हो जाएँगी और क्रांति का प्रतीक चिन्ह मद्धम पड़ जाएगा या सम्भवतः मिट ही जाए। लेकिन दिलेराना ढंग से हँसते-हँसते मेरे फाँसी पर चढ़ने की सूरत में हिन्दुस्तानी माताएँ अपने बच्चों के भगत सिंह बनने की आरज़ू किया करेंगी और देश के लिए कुर्बानी देनें वालों की तादाद इतनी बढ़ जाएगी कि क्रांति को रोकना साम्राज्यवाद या तमाम शैतानी शक्तियों के बूते की बात नहीं रहेगी। हाँ एक विचार आज भी मेरे मन में आता है कि देश और मानवता के लिए जो कुछ करने की हसरतें मेरे दिल में थीं, उनका हज़ारवां भाग भी पूरा नही

गाँधी ने किया पाकिस्तान को 55 करोड़ रुपये दिलाने के लिए अनशन?

Image
जब भी भारत के राजनीतिक इतिहास की बात आती हैं आपने अक्सर सुना या पढ़ा होगा कि हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नें 1948 में पाकिस्तान को 55 करोड़ रुपए दिलाने के लिए अनशन किया था। लेकिन यह कितना सच है यह जानने की कोशिश शायद आपने कभी नहीं की होगीं। क्योंकि इतना सुनने भर से कहीं ना कहीं आपके विचार इस बात से सहमत होने लगते हैं। क्योंकि आज की भारतीय राजनीति में राजनीतिक दलों ने अपने अपने फायदे के लिए महापुरुषों की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्हें पता है कि अगर इतिहास को झूठलाया नहीं गया तो वो आज की राजनीति में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे और इसीलिए महापुरुषों के योगदानों को भुला कर उनके बारे में भ्रामक भ्रांतियां फैलाई गई और उन्हें बदनाम करने की भरसक कोशिशें की गई। तो ऐसे ही एक मुद्दे पर आज बात करते हैं जिसमें गाँधी जी पर पाकिस्तान को 55 करोड़ रुपये दिलाने का आरोप है!  हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बँटवारे के कुछ समय बाद तक दोनों देशों का एक ही रिजर्व बैंक था। और सरकारी आंकड़ों के अनुसार आज़ादी के बाद उसमे कुल 400 करोड़ रुपये थे। हमारे यहां बँटवारे का मतलब

भीष्म पितामह के जन्म के बाद उनकी माँ गंगा अपने पति शान्तनु को छोड़कर क्यों चली गई।

Image
भीष्म पितामह के पिता महाराज शान्तनु का जन्म उनके दादा महाप्रतापी महाराज प्रतीप के बुढ़ापे मे हुआ था। इसीलिए महाराज प्रतीप ने शान्तनु के योग्य होते ही उन्हें अपना राजपाठ सौप दिया और वानप्रस्थ आश्रम में तपस्या करने चले गये। जाते जाते उन्होंने कहा कि बेटा एक स्वर्गीय सुन्दरी तुमसे विवाह करना चाहती है। वह कभी एकांत में तुम्हें मिलेगी। तुम उससे विवाह करना और उसकी इच्छा पूरी करना यही मेरी आज्ञा है। इसके बाद प्रतीप तपस्या करने जंगल में चले गए। महाराज शान्तनु बड़ी ही योग्यता से प्रजा का पालन कर रहे थे। उनके राज्य में कोई दुखी नहीं था। सारे दुखों का उपाय वे पहले ही कर लेते थे। वे स्वयं राज्य में जाकर सबके दुःख सुख का पता लगाया करते थे। एक दिन वे घूमते हुए गंगा जी के तट पर जा पहुँचे। उन्होंने देखा कि एक लक्ष्मी के समान तेज वाली स्वर्गीय सुंदरी वहाँ पर टहल रही है। महाराज शान्तनु ने ध्यान दिया कि वह स्त्री अनुरक्त दृष्टि से उनकी ही ओर देख रही है। उस स्त्री के हृदय का भाव जानकर शान्तनु ने पूछा -  देवी तुम कौन हो? देव हो या दानव, गंधर्व कन्या हो या नाग कन्या? मनुष्यों में तो तुम्हारे जैस

आखिर क्यों भीष्म पितामह की माँ गंगा ने अपने ही सात पुत्रों को मार डाला था?

Image
गंगा ने अपने सात पुत्रों को क्यों मारा?   एक बार की बात है, गंगा अपने कारण ब्रह्मा द्वारा महाभिशक़ को दिए गए श्राप के बारे में सोच रही थी कि तभी उन्होंने स्वर्ग से आठों वसुओं को उतरते देखा। देखते ही उन्होंने सोचा कि ऐसा क्या कारण आन पड़ा कि वसुओं को मृत्यु लोक में आना पड़ा। गंगा के मन में बड़ा कौतूहल हुआ। उन्होंने वसुओं से पूछा- वसुओं! स्वर्ग में सब कुशल तो है ना?  तुम सब एक साथ पृथ्वी पर क्यों जा रहे हो? वसुओं ने कहा - माता हम सब मृत्युलोक मे जाकर पैदा हो ऐसा हमे शाप मिला है। हमसे अपराध तो हुआ था लेकिन इतनी कड़ी सजा मिले इतना बड़ा नहीं हुआ था। एक दिन महर्षि वसिष्ठ गुप्त रूप से संध्या वंदन कर रहे थे, हमने उन्हें पहचाना नही और बिना प्रणाम किये ही आगे बढ़ गये। उन्होंने सोचा कि हमने जान बूझकर मर्यादा का उल्लंघन किया है, और उन्होंने हमे मनुष्य योनि मे जन्म लेने का शाप दे दिया। वे ब्रह्मवेत्ता महापुरुष है, उनकी वाणी कभी झूठी नहीं हो सकती। परंतु माता! हम किसी मनुष्य स्त्री के गर्भ से जन्म नहीं लेना चाहते हैं। अब हम आपकी शरण में है और आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप हमे अपने गर्भ मे

क्या है CAB और NRC?

Image
09 दिसंबर 2019 को सरकार की ओर से गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सदन में CAB (citizenship ammendment bill) (नागरिकता संशोधन विधेयक) प्रस्तुत किया गया। जो 13 दिसंबर 2019 तक लोकसभा, राज्यसभा तथा राष्ट्रपति द्वारा पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया गया। पहला सवाल :- पहले तो सिर्फ NRC ही करना चाहती थी सरकार, तो अब CAB लाने की जरुरत क्यों पड़ी? जवाब :- इसी साल सरकार ने असम में NRC लागू किया। असम की जनसंख्या लगभग 3 करोड़ 30 लाख है, जिसमें से लगभग 19 लाख लोग NRC की सूची में नहीं आए। जिसमें से लगभग 14 लाख हिन्दू तथा बाकी के 5 लाख मे मुस्लिम, सीख, जैन, बोद्ध आदि समुदाय के लोग है। जिसमें लगभग 1600 करोड़ का खर्च आया। अब सरकार के सामने चुनौती आई की 14 लाख हिन्दुओ को कैसे देश से निकाले। इसीलिए वर्तमान सरकार ने नेहरु सरकार द्वारा 1955 में बनाए गए CA (citizenship act) (नागरिकता अधिनियम) का सहारा लिया और CAA (citizenship ammendment act) लाया गया। (पाठकों को भ्रमित होने की अवश्यकता नहीं है CAA और CAB एक ही है क्यों कि कोई भी BILL पास होने के बाद ACT बन जाता है)  दूसरा सवाल :- क्या ह

भगत सिंह को बचा सकते थे गाँधी जी ?

आजकल आपको देश के हर गली, मोहल्ले, कस्बों व शहरों मे गाँधी जी एवं भगतसिंह के बारे में ज्ञान बांटने वाले लोग मिल जाएंगे। लेकिन वास्तविकता मे ये गाँधी जी एवं भगत सिंह को कितना जानते हैं ये उन्हें खुद भी नहीं पता है। इन्हीं के नाम पर हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी राजनीति चमकाने में लगा है। कोई इनकी विचारधारा के विरोधी है तो कोई समर्थक। देश में इन महापुरुषों की छवि बिगाडने की भरपूर कोशिश की जा रही है। आज देश में भगत सिंह बनने की बातें तो चाय की दुकान पर बैठा हर लफद्दूलाल करता है लेकिन उनके आदर्शो को कोई नहीं मानता। क्योंकि वो राजनीतिक दलों के सिखाये बताये ज्ञान के बल पर भगत सिंह बनना चाहते हैं। अपना दिमाग लगा कर खुद से कुछ पढ़ लिख कर कुछ जानने की कोशिश नहीं करते हैं। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात तो यह है कि देश का हर युवा समझता है कि हिंसक होकर लोगों को मार काट कर ही भगत सिंह बना जा सकता है। और यह वह अपने आप से नहीं समझता है उसे यह समझाया जा रहा है। इससे भी दुर्भाग्य की बात तो यह है कि भगतसिंह तो हर कोई बनना चाहता है लेकिन गाँधी कोई नहीं। सही भी है एक गाल पर थप्पड़ खा कर दूसरा गाल आगे कौन करना चाहे

इंदिरा गाँधी के पति फिरोज़ गाँधी या खान ?

Image
सबसे पहले पाठकों को बता दे कि लेखक ने यह जानकारी दक्षिणी स्वीडन के पत्रकार व लेखक बर्टिल फाल्क की किताब फिरोज़ - दी फॉरगॉटन गाँधी एवं विकीपीडिया से प्राप्त की है ।  फिरोज़ गाँधी का जन्म 12 सितंबर 1912 को मुम्बई के एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम जहांगीर गाँधी तथा माता का नाम रतिमाई था। फिरोज़ के पिता जहांगीर गुजरात के भरोच प्रांत के कोटपारीवाड के रहने वाले थे। वे एक इन्जीनियर थे। जहांगीर गांधी के पिता इत्र बेचा करते थे, इत्र का अर्थ होता है गंध और इसीलिए गंध बेचने वालो को गांधी कहा जाने लगा।(जिस प्रकार नहर के किनारे रहने वाले कश्मीरी पंडितों को नेहरू कहा जाता है।)  फिरोज व उनका परिवार पारसी धर्म के अनुयायी थे। (पारसी धर्म विश्व के प्राचीन धर्मों में से एक हैं। पारसी धर्म अवेस्ता नामक धर्म ग्रंथ पर आधारित है इसकी भाषा आवेस्तन है जो संस्कृत से मिलती है । इसके संस्थापक ज़रथुष्ट्र थे।) फिरोज़ एक पत्रकार एवं सांसद थे। 1920 में उनके पिता की मृत्यु के बाद वे अपने परिवार सहित अपनी मौसी के पास इलाहाबाद चले गए। इलाहाबाद से ही उन्होंने अपनी स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

गाँधी जी की कमाल की क्षमाशीलता एवं सेवा भावना।

गाँधी जी की विद्यालयी शिक्षा पूरी हो गई थी उनकी लंदन जाने की तैयारियां भी पूरी हो गई थी। कुछ रूपये पैसे का इंतजाम भी हो गया था और बाकि के लिए उन्होंने अपनी पत्नी के गहने साथ मे रख लिये थे। लेकिन जब वे राजकोट से चलकर कर बंबई पहुचे तो पता चला कि समुद्र में तूफान उठा हुआ है। इसके बाद 5-6 महीने बाद ही जाना हो पाएगा। गाँधी जी के पास वापस राजकोट लौट जाने के सिवा कोई चारा नहीं था। उन दिनों गाँधी के बहन बहनोई बम्बई मे रहा करते थे। तो उन्होंने अपना सारा रुपया पैसा और गहने अपने बहनोई के पास रख दिए और राजकोट लौट गए। काठियावाडी बनिया समाज गाँधी जी के लंदन जाने के खिलाफ था। लेकिन गाँधी जी और उनके बड़े भाई लक्ष्मी दास गाँधी ने समाज के लोगों की एक ना सुनी। इसीलिये गाँधी जी वा उनके परिवार को समाज का विरोध झेलना प़डा तथा उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया गया । 5 महीने बाद गाँधी जी लंदन जाने के लिए बम्बई पहुचे तो अपने बहनोई के घर गए और अपना रुपया पैसा और गहने मांगे। तो उनके बहनोई ने यह कहते हुए रुपया पैसा और गहने लौटाने से इन्कार कर दिया कि समाज ने तुम्हारा बहिष्कार किया है औरअग र मेंने तुम्हें  रकम लौटा

तानाशाह मोहन दास करमचंद गाँधी ?

गाँधी जी को अफ्रीका में 7 साल हो चुके थे। वहा चल रहा बोअर युद्ध भी समाप्त हो गया था लोगों में भाईचारा पैदा हो गया था। स्कूल और पुस्तकालय खुल गए थे। छोटा मोटा अस्पताल भी चल रहा था। लोग शिक्षा के महत्व को समझने लगे थे। उन्होंने सोचा कि उनका काम पूरा हो गया और  यहा जब कुछ करने को ही नहीं बचा तो हिन्दुस्तान लौट जाना ही उचित होगा। आखिर अपने देश को भी मेरी जरूरत है। यही सब सोचते हुए उन्होंने भारत लौटने का निर्णय लिया। यह खबर जब नेटाल के लोगों तक पहुंची तो उन्होंने गाँधी जी के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया। ज्यादातर लोग अपनी हैसियत और श्रद्धा के हिसाब से उपहार भी लाए थे। उपहार में अब्दुल कादिर ने हीरे का पिन दिया था, रूस्तम जी पारसी ने सोने की माला, सावरन का बटुआ तथा 7 सोने के सिक्के दिए। यह सब लेना गाँधी जी को ठीक नहीं लग रहा था वो सारे उपहार लेकर मेज पर रखते जा रहे थे। दादा अबदुल्ला कंपनी की ओर से सोने की घड़ी दी गई। उसके बाद नेटाल भारतीय समाज की ओर से हीरे की एक अंगुठी दी गई। गुजराती हिन्दुओ की तरफ़ से सोने का एक वजनी हार कस्तूर बाई को दिया गया था। कस्तूर बाई को एक और सोने का

दक्षिण अफ्रीका में क्यों ट्रेन से फेंक दिये गए थे महात्मा गाँधी?

गाँधी जी दक्षिण अफ्रीका एक साल के करार नामे पर दादा अबदुल्ला कंपनी मे काम करने गए थे। नेटाल पहुचने के कुछ दिन बाद दादा अबदुल्ला को उनके वकील मी. बेकर जो प्रिटोरिया मे उनका एक मुकदमा देख रहे थे का पत्र मिला जिसमें उन्होंने मामले से संबंधित जानकारी लेने के लिए स्वयं दादा अबदुल्ला या उनके किसी प्रतिनिधि को वहा भेजने की बात कही। अब चुकी गाँधी जी एक बैरिस्टर थे तो दादा अबदुल्ला ने उन्हें ही भेजने का निर्णय लिया। उन्होंने गाँधी जी को बताया कि तुम्हें प्रिटोरिया जाकर वहा चल रहे मामले को समझने में मी. बेकर की मदद करना होगी। गाँधी जी जाने के लिए तैयार हो गए। दादा अबदुल्ला ने उनका फर्स्ट क्लास का टिकट करवा दिया और स्टेशन तक छोड़ने गए। दादा अबदुल्ला ने फर्स्ट क्लास का टिकट तो करवा दिया लेकिन कुछ असमंजस में थे। फिर पूरा डिब्बा खाली देख कर कुछ राहत की साँस ली। क्योंकि नेटाल मे हर हिन्दुस्तानी व्यक्ति को कुली कहा जाता था फिर वह पढ़ा लिखा हो या अनपढ़। उन्हें फर्स्ट व सेकंड क्लास मे सफर करने का अधिकार नहीं था। वे सिर्फ वेन (समान्य कोच) मे ही सफर कर सकते थे। वहा के गोरे लोगों के मुताबिक हर काला व्यक

जानिए मोहनदास को महात्मा बनाने मे उनके बड़े भाई लक्ष्मीदास गाँधी का योगदान।

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को तो सभी जानते हैं लेकिन उनके बड़े भाई लक्ष्मीदास गाँधी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। गाँधी जी को मोहनदास से महात्मा बनाने में लक्ष्मी दास गाँधी का बहुत बड़ा योगदान रहा । पिता की मृत्यु के बाद परिवार के खर्च व कार्यो की जिम्मेदारी लक्ष्मी भाई के कंधों पर आ गई थी। मोहनदास अभी छोटा था और अपनी पढ़ाई करना चाहता था। इसीलिए लक्ष्मी भाई ने कभी भी मोहनदास पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं डाला। मोहनदास गाँधी जब कानून पढ़ने लंदन गए तो लक्ष्मी भाई ने न सिर्फ रुपये-पैसों का इंतजाम किया बल्कि अपनी ही समाज का विरोध भी झेला। समाज के लोगों का मानना था कि मोहनदास लंदन जाकर शराब व मांस का सेवन करने लगेगा। इसीलिए समाज ने मोहनदास को समाज से बेदखल कर दिया था। और समाज के वरिष्ठ लोगों ने आदेश दिया कि समाज का जो कोई भी व्यक्ति मोहनदास से किसी भी प्रकार का कोई भी संबंध रखेगा या मिलने की कोशिश करेगा उसे 1 रूपया 4 आना दंड स्वरुप देना होगा। समाज के विरोध के बावजूद उन्होंने मोहनदास को लंदन भेजा और बंबई तक छोड़ने भी आए। मोहनदास की शादी बचपन में ही हो गई थी और लंदन जाने

ऐसा क्या हुआ जो गाँधी जी ने छोड़ दी अदालत।

गाँधी जी जब नेटाल के डरबन बन्दरगाह पर उतरे तो जिस कंपनी के काम से वे वहां गए थे उसके मालिक दादा अबदुल्ला उन्हें लेने पहुंचे। अब चुकी गाँधी जी लंदन से कानून पढ़ कर आए थे तो उनका पहनावा भी अंग्रेजो की तरह ही था। वह जब जहाज से उतरे तो फ्राक कोट पहने हुए थे। बस दो ही चीजे उन्हें अंग्रेजो से अलग करती थी एक उनका रंग दूसरी उनके माथे पर बँधी पगड़ी। हिन्दुस्तानी सभ्यता के अनुसार गाँधी जी उन दिनों अपने सर पर पगड़ी बाँधा करते थे। अंग्रेजी पोशाक मे होने की वजह से दादा अबदुल्ला गाँधी जी को पहचान नहीं पाए और गाँधी जी ने भी उन्हें नहीं पहचाना। लेकिन जब पहचाना और एक दूसरे से मिले तो गाँधी जी का अंग्रेजी सूट - बूट देख कर दादा अबदुल्ला धीरे से अपने मित्र के कान में फुसफुसाए कि मुझे नहीं पता था मुझे एक सफेद हाथी पालना होगा। यह बात गाँधी जी ने सुन ली लेकिन कुछ कहा नहीं।  डरबन पहुचने के दो तीन दिन बाद ही दादा अबदुल्ला कंपनी के एक मामले की सुनवाई होनी थी तो दादा अबदुल्ला गाँधी जी को भी अपने साथ ले गए। अदालत में भी गाँधी जी उसी पोशाक में सर पर पगड़ी बाँध कर गए थे। अदालत में पहुचते ही न्यायाधीश ने उन्हें गो

क्यों गए थे गाँधी जी दक्षिण अफ्रीका?

लंदन से लौटने के बाद गाँधी जी एक पास शुदा बैरिस्टर हो गए थे। इसीलिए परिवार के लोगों की उम्मीदें उनसे बढ़ गई थी। खास कर उनके भाई लक्ष्मी दास गाँधी की। उन्हें लगने लगा था कि मोहनदास के लंदन से कानून पढ़ कर आने के बाद अब घर में रुपया-पैसा आने लगेगा। इसीलिए गाँधी जी जब लंदन से लौटे तो उनके भाई ने घर में सारे इंतजाम अंग्रेजो की तरह करवा दिये थे। जिससे घर के खर्चों में काफ़ी इजाफ़ा हो गया था। लेकिन जब गाँधी जी लौटे तो उन्हें सिर्फ इंग्लैंड के कानून की ही जानकारी थी। हिन्दुस्तान के कानून को समझने के लिए उन्हें अभ्यास की आवश्यकता थी इसीलिए वे बंबई चले गए। वहा उनके मित्र ने उन्हें बताया कि कोई भी मुकादम लेने के लिए उन्हें बिचौलियों से संपर्क करना होगा और उन्हें दलाली की रकम देनी होगी जो गाँधी जी को मंजूर नहीं था। कुछ दिनों में ही उन्हें उनका पहला मुकदमा मिला जो बहुत ही साधारण सा था। इसमे भी बिचौलिये ने उनसे अपनी रकम मांगी लेकिन गाँधी जी ने मना कर दिया। पहले दिन जब गाँधी जी अदालत गए तो प्रैक्टिस नहीं होने के कारण कुछ सवाल जवाब नहीं कर पाए और उसी दिन उन्होंने वह मुकदमा छोड़ दिया और जो ₹30 फीस ली